asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग के साथ 22500 हस्ताक्षरों की पोथी लेकर दमणवासियों के संग साधु-संतों ने दिया ज्ञापन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 27 अप्रैल। गौ माता को ‘राष्ट्रीय गौ माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर सोमवार को भव्य रैली निकाली गई। संतों, गौभक्तों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्थकों ने इसमें भाग लिया। हिन्दू समाज द्वारा किये गये 22500 हस्ताक्षरों की पोथी को बीडीओ को सौंपते हुए देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक अपना ज्ञापन पहुंचाने का निवेदन किया। गौ भक्तों ने कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान मिले, गौ हत्या पर संपूर्ण भारतवर्ष में प्रतिबंध लगे, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून लागू हो, गोचर बोर्ड बने, जिससे गौ माता को संपूर्ण भारतवर्ष में सुरक्षा तथा संवर्धन मिले ऐसी प्रार्थना सरकारश्री को करने के लिए समग्र भारतवर्ष में संतो तथा गौसेवकों द्वारा दिये गये ज्ञापन में बताया गया। आज सुबह मोटी दमण फुटबॉल ग्राउंड से बडी संख्या में गौ भक्त जिला मुख्यालय तक भजन-कीर्तन करते हुए पहुंचे थे। ज्ञात हो कि गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने और पूर्ण गौ-हत्या निषेध के लिए देशव्यापी गौ सम्मान आ”ान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हिंदू समाज, विभिन्न हिंदू संगठनों और संतों द्वारा व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देशभर के सभी जिलों में हस्ताक्षर अभियान और आवेदन पत्र के माध्यम से हिन्दू समाज अपनी भावनाओं को देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने वाले है। आज इसी क्रम में दमण जिले में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस हस्ताक्षर अभियान की अगुवाई भाजपा की महिला नेत्री और गौ सम्मान अभियान की संयोजक सिंपल टंडेल (काटेला) द्वारा की गई थी। हस्ताक्षर अभियान में उनका साथ विकास (बाबू) पटेल सहित गौ भक्तों ने निभाया है। आज के कार्यक्रम में दमण जिला पंचायत के पूर्व प्रमुख नवीन पटेल, प्रसिद्ध संत संजय महाराज, काउंसिलर अस्पी दमणिया, काउंसिलर तमन्ना मिठाणी, सरपंच वर्षिका पटेल, जिला पंचायत सदस्य हर्षल पटेल, उपसरपंच मिलन पटेल सहित बडी संख्या में विभिन्न संप्रदायों के संतों, महंतों एवं सामाजिक तथा राजनीतिक अग्रणियों की उपस्थिति रही।

Related posts

भारतीय मानक ब्यूरो ने सिलवासा में एमएसएमई सम्मेलन का किया आयोजन

Asli Azadi

दमण जिले में 2 नई ग्राम पंचायतें और दादरा नगर हवेली जिले में 6 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई

Asli Azadi

आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नुकसान, काउंसिलर सुमनभाई पटेल ने कलेक्टर से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Asli Azadi

Leave a Comment