asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल समान स्थानीय स्वराज संस्थाओं के लिए जनता का जनादेश ईवीएम में बंद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 अप्रैल। 2027 में होने वाले गुजरात विधानसभा के चुनाव से पहले राज्य की स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव को सेमीफाइनल माना जा रहा है। आज राज्यभर की 15 महानगरपालिकाओं, तालुका पंचायतों एवं जिला पंचायतों के लिए मतदान हुआ। 15 महानगरपालिकाओं में से 3 महानगरपालिका अहमदाबाद, बडौदा और सूरत में पिछली बार की तुलना में ज्यादा मतदान हुआ। बाकी की महानगरपालिकाओं में भी मतदान ठीकठाक हुआ। सबसे ज्यादा मतदान वाली महानगरपालिका में वापी महानगरपालिका ने बाजी मारते हुए 73 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया। जबकि सबसे कम मतदान गांधीधाम महानगरपालिका में 39.85 प्रतिशत दर्ज किया गया। राज्य की तालुका पंचायतों में 60 प्रतिशत और जिला पंचायतों मंे 58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 28 अप्रैल को सभी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव परिणाम घोषित किये जाएंगे। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में हुए ज्यादा मतदान से थोडी असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हुआ भारी मतदान सत्ता पक्ष के नींव को हिलायेगा या विपक्ष का सुपडा साफ करेगा वो 28 अप्रैल को ही पता चलेगा। आज अहमदाबाद में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सहपरिवार मतदान किया। गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेंद्र पटेल ने भी मतदान कर नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। गुजरात के भाजपा, कांग्रेस एवं आप के नेताओं ने भी मतदान कर लोगों को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की थी।

Related posts

अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर 31 जुलाई को दादरा नगर हवेली के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

Asli Azadi

जनजाति सांस्कृतिक समागम’ में गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान: मोदी जी ने जनजातीय समाज को UCC से बाहर रखा है, किसी के भ्रम या बहकावे में न आएँ

Asli Azadi

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया को डीडीए की टीम ने दी बधाई

Asli Azadi

Leave a Comment