asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सिलवासा की तिरंगा रैली में वंदे मातरम ्और भारत माता की जयघोष से गूंज उठा शहर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 13 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिलवासा में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली यात्री निवास से प्रारंभ होकर शहीद चौक तक निकाली गई। दादरा नगर हवेली के समाहर्ता प्रियांक किशोर ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर और तीन रंगों के बलून को आसमान में उड़ाकर शुरुआत की गई। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराने के संकल्प को मजबूत करना था। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिनमें दादरा नगर हवेली के चुने हुए जनप्रतिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारीगण, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिला समूहों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस कार्यक्रम के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और नागरिकों से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमा प्रदान करें। तिरंगा रैली के दौरान विभिन्न समाजों द्वारा सांस्कृतिक झांकियां, देशभक्ति गीत और बच्चों द्वारा तिरंगा झंडा लेकर की गई परेड ने सभी का मन मोह लिया। आप सभी से यह अपील है कि ँं१ॅँं१३्र१ंल्लॅं.ूङ्मे ६ीु२्र३ी पर जाकर अपने झंडे के साथ फोटो अपलोड करें और प्रमाण पत्र प्राप्त कर उसे सोशल मीडिया पर #ऌं१ॠँं१ळ्र१ंल्लॅं #ऌं१ॠँं१ळ्र१ंल्लॅं2025 के साथ अपलोड करें।

Related posts

दमण पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल से 70 खोए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को सौंपे: डिजिटल पुलिसिंग में बड़ी उपलब्धि

Asli Azadi

घेलवाड ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास को लेकर हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली-अथाल का “हवेली फार्म” अब “श्री सरकार”

Asli Azadi

Leave a Comment