asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

माय भारत ने दमण के शैक्षणिक संस्थानों में जेम्स ऑफ इंडिया जागरूकता अभियान का किया आयोजन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 06 अगस्त। माय भारत द्वारा जेम्स ऑफ इंडिया पहल के अंतर्गत दमण के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों-गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, दमण निफ्ट तथा गवर्नमेंट कॉलेज दमण में जागरूकता एवं सहभागिता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं के बीच इस पहल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना था। यह जागरूकता अभियान में डिप्टी कलेक्टर दमण प्रियांशु सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने और उन्हें इस राष्ट्रीय पहल से जुड़ने एवं सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जेम्स ऑफ इंडिया पहल के उद्देश्य, महत्व एवं विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस जन-जागरूकता गतिविधि का उद्देश्य दमण के युवाओं के बीच इस पहल की व्यापक जानकारी पहुंचाना और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। जीईसी दमण, एनईएफटी तथा गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित जागरूकता सत्रों के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया गया। उन्हें पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ इसमें भाग लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों को स्वयं सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ अपने सहपाठियों एवं अन्य युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि अभियान की पहुंच को और व्यापक बनाया जा सके। इस अभियान के माध्यम से भारत की उपलब्धियों, प्रेरणादायी व्यक्तित्वों, समृद्ध विरासत एवं विभिन्न क्षेत्रों में देश के उल्लेखनीय योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। संस्थागत स्तर पर इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से माई भारत का प्रयास राष्ट्रीय महत्व की पहलों एवं कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना तथा उनमें सार्थक सहभागिता को बढ़ावा देना है। दमण के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित इस जागरूकता अभियान को विद्यार्थियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया एवं सहभागिता प्राप्त हुई। यह पहल युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों और अभियानों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दमण आगमन पर स्वागत के लिए संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा, जनप्रतिनिधि और जनता में भारी उत्साह

Asli Azadi

न्यायिक अधिकारी सरकारी कर्मचारी नहीं, उनकी अलग श्रेणी: सुप्रीम कोर्ट

Asli Azadi

घेलवाड ग्राम पंचायत में सबकी योजना सबका विकास को लेकर हुई ग्रामसभा

Asli Azadi

Leave a Comment