asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

विमान दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिजनों से मिलने संघ प्रदेश दानह तथा दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल पहुंचे सिविल अस्­पताल अहमदाबाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, अहमदाबाद 13 जून। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमण और दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने 13-06-2025 को अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल का दौरा किया। यह दौरा हाल ही में हुई विमान दुर्घटना के पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मिलने, उनके प्रति प्रशासनिक संवेदनशीलता तथा एकजुटता एवं मानवीय संवेदना के प्रतीक के रूप में किया गया। इस दौरान प्रशासक ने विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की। प्रशासक ने पीड़ित परिवारजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि इस कठिन समय में संघ प्रदेश प्रशासन उनके साथ है। प्रशासक प्रफुल पटेल ने अस्पताल में भर्ती दीव जिले के घायल मूल निवासी ब्रिटिश नागरिक विश्वासकुमार रमेश से मुलाकात की, जो इस दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना में जीवित बचे हैं। विश्वासकुमार वर्तमान में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। प्रशासक ने उनकी कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रशासक ने अस्पताल प्रशासन से चर्चा कर घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि प्रशासक प्रफुल पटेल के त्­वरित निर्देशानुसार विमान दुर्घटना के तुरंत पश्चात अधिकारियों की एक टीम को तत्काल अस्पताल रवाना किया गया, ताकि पीड़ितों और उनके परिवारजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जा सके। प्रशासक के तत्­काल निर्देश पर पीड़ितों और उनके परिवारजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करने हेतु दीव समाहर्ता एवं जिलाधीश राहुल देव बूरा, उप समाहर्ता शिवम मिश्रा एवं तहसीदार दीव धर्मेश दमणिया 12-06-2025 को अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल पहुंच गए थे। अधिकारियों की यह टीम अस्पताल में मौजूद रहकर राहत एवं सहायता कार्यों का समन्वय कर रही है तथा पीड़ितों के इलाज, आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य औपचारिकताओं में हर संभव सहयोग कर रही है।

Related posts

कानपुर राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित पुस्तक मेला में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सोमनाथ महादेव और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करके लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

दमण के मीरासोल रिसोर्ट में आयोजित हुई 24वीं यूटीएलबीसी की बैठक

Asli Azadi

Leave a Comment