asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे में दीव मूल के पोर्तुगीज, ब्रिटिश सहित 14 नागरिकों की मौत से पूरे प्रदेश में मातम छाया

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 12 जून। अहमदाबाद में एयर इंडिया के एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 241 यात्री एवं क्रू मेंबर्स सहित 294 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के दीव जिले के 14 यात्रियों की मौत से पूरे प्रदेश में मातम छा गया है। मरने वाले 14 दीव मूल निवासी यात्रियों में ज्यादातर पोर्तुगीज एवं ब्रिटिश नागरिक थे, जब्कि 4 भारतीय नागरिक थे। इस दु:खद घटना में मानव अमृतलाल (इंडियन), रमिला प्रेमजी वस्सारामो (पोर्तुगीज), देवजी लकमणे (पोर्तुगीज), गिरिश लालजी (पोर्तुगीज), हेमाक्षी शांतिलाल (पोर्तुगीज), आदिव गिरिश (ब्रिटिश), ताक्षवी गिरिश (ब्रिटिश), वनिता काना (पोर्तुगीज), मनिष बाबू (इंडियन), चंदु बगुआने (पोर्तुगीज), शांतूभाई बीका (पोर्तुगीज), अजयकुमार रमेश (ब्रिटिश), वालूबाई रामा (इंडियन), फैजान रफिक (इंडियन) की जान गई है। दीव मूल निवासी ब्रिटिश नागरिक विश्वास रमेश ही इस घटना में जिंदा बचे है, उनका इलाज अहमदाबाद की सिविल अस्पताल में चल रहा है। हालाकि उनके भाई अजय कुमार रमेश की इस दुर्घटना में मौत हो गई है। अहमदाबाद प्लेन क्रेश की घटना में सवार यात्रियों में 15 दीव के मूल निवासी होने की खबर मिलते ही संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल ने तुरंत अपने प्रशासनिक अधिकारियों को दिशानिर्देश देकर नागरिकों की सहायता के लिए सज्ज कर दिया। प्रशासन ने दीव से अहमदाबाद इस विमान में सवार हुए यात्रियों का पता भी लगा लिया और उनके परिवारजनों का संपर्क भी कर लिया। प्रशासन की एक टीम तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना भी हो गई थी। वहां भी मृतकों के परिवारजनों को सहायता करने के लिए टीम तैयार रखी गई है। प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर और अधिकारियों के सीधे संपर्क नंबर भी जारी कर दिये गये है।

Related posts

पूर्व सांसद लालू पटेल ने सपरिवार हिंगराज माता मंदिर में मां अंबे की उतारी आरती: जनकल्याण की कामना की

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में विकसित भारत के सपने को संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव पहले ही पूरा कर देगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Asli Azadi

पीएम मोदी की दमण यात्रा पर पूर्व सांसद लालू पटेल ने पटलारा में किया जनसंवाद: नागरिकों को 5 जून को बडी संख्या में उपस्थित रहने का किया आह्वान

Asli Azadi

Leave a Comment