asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वचनबद्धता की राजनीति करने वाले संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव जिज्ञेश डाह्याभाई पटेल का जन्मदिन आज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 05 फरवरी। संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव में वचनबद्धता के राजनीति करने वाले संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव जिज्ञेश डाह्याभाई पटेल का आज जन्मदिन है। जिज्ञेश पटेल को आज उनके जन्मदिन पर बडी संख्या में युवाओं और उनके समर्थकों तथा शुभचिंतकों द्वारा बधाईयां दी जाएगी। पीएम मोदी के देशहित के निर्णयों और कार्यों से प्रभावित होकर जिज्ञेश पटेल ने 2019 में भाजपा में प्रवेश किया था। पिछले 5 सालों में जिज्ञेश डाह्याभाई पटेल ने पार्टी हाईकमान के आदेश पर पार्टी के लिए जी-जान से कार्य कर रहे है। न पद की लालसा और न कोई डिमांड रखने वाले जिज्ञेश डाह्याभाई पटेल संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के युवाओं में काफी लोकप्रिय है। संघ प्रदेश थ्रीडी के तीनों जिलों के साथ ही पडोसी राज्य गुजरात के कई जिलों में भी जिज्ञेश डाह्याभाई पटेल के समर्थक युवा है। जिज्ञेश पटेल के कार्यों को देखते हुए भाजपा ने अगस्त 2020 में उन्हें संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी थी। गौरतलब है कि दमण-दीव की राजनीति के भीष्मपितामह माने जाने वाले स्व. डाह्याभाई पटेल के पुत्र जिज्ञेश पटेल ने बचपन से ही राजनीति को नजदीक से देखा और समझा है। जिज्ञेश पटेल अपनी वचनबद्धता की राजनीति के लिए जाने जाते है।

Related posts

दमण-दीव सांसद उमेश पटेल ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को लिखा पत्र

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली के दुधनी गांव को पर्यटन मंत्रालय ने बेस्ट टूरिज्म विलेज अवॉर्ड से किया सम्मानित: पर्यटक करते हैं यहां जन्नत का एहसास

Asli Azadi

कोली पटेल समाज हॉल में दमण जिला भाजपा के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment