asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

दमण और सिलवासा नगरपालिका के प्रमुख एवं उपप्रमुख का पद दूसरे टर्म के लिए महिलाओं के लिए आरक्षित होने के निर्देश से प्रदेश में नई चर्चा शुरु

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 23 मई। द दादरा एंड नगर हवेली एंड दमण एंड म्युनिसिपल काउंसिल रेग्युलेशन 2004 अंतर्गत 2022 में किये गये संशोधन के अनुसार दमण और सिलवासा नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद प्रत्येक दूसरे कार्यकाल (सेकेंड टर्म) में महिलाओं के लिए आरक्षित रखने के लिए किये गये निर्देश से प्रदेश में एक नई चर्चा शुरु हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दमण और सिलवासा नगरपालिका का आम चुनाव नवंबर-2019 में संपन्न हुआ था और तभी से ही नया कार्यकाल भी शुरू हो गया है। इसलिए 2022 में किए गए रेग्युलेशन में संशोधन के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हर दूसरा कार्यकाल महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए 2022 के संशोधन के अनुसार दमण और सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव पहली बार हो रहा है, जिससे वर्तमान में प्रमुख एवं उपप्रमुख का टर्म प्रथम गिनने के लिए एक मत व्यक्त किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दमण और सिलवासा नगरपालिका का आम चुनाव नवंबर-2019 में संपन्न होने के बाद 2022 में संशोधन किए जाने से उसका नया टर्म नया नवंबर 2025 में शुरू होगा। तब से इसे लागू किया जाना चाहिए ऐसी विचार भी प्रकट किया जा रहा है। यहां बताना जरुरी है कि दमण नगरपालिका में पहले कार्यकाल (पहली टर्म) में महिला अध्यक्ष और पुरुष को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि सिलवासा नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद पुरुष सदस्यों के पास है। अब यदि 2022 के रेग्युलेशन का अमल नई टर्म नवंबर 2025 से किया जाता है तो सिलवासा एवं दमण नगरपालिकाओं में दोनों पदों पर कोई भी सामान्य उम्मीदवारों की नियुक्ति हो सकती है। क्योंकि रेग्युलेशन में कहीं भी पुरुष शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 26 मई 2023 को दमण और सिलवासा नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना निर्धारित है। ऐसे में रेग्युलेशन के मुद्दे पर कोई स्पष्टता नहीं है, इसलिए राजनीतिक दल और महत्वाकांक्षी उम्मीदवारों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मुद्दे पर प्रशासन जल्द से जल्द उचित निर्देश जारी कर स्पष्टता करे यह समय की मांग है।

Related posts

विश्व की भलाई के लिए बड़ी ताकत है भारत-अमेरिका साझेदारी : पीएम मोदी

Vijay Bhatt

प्रशासक प्रफुल पटेल का संघ प्रदेश थ्रीडी में ऐतिहासिक निर्णय: प्राकृतिक गैस पर टैक्स सिर्फ 6 प्रतिशत कर दिया

Vijay Bhatt

दमण कोर्ट परिक्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

Vijay Bhatt

Leave a Comment