- संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, डीआईए प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल सहित अन्य अग्रणियों ने उतारी मॉँ अंबे की आरती
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 19 अक्टूबर। दमण के कडैया विस्तार स्थित अंबा माता मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई महानुभावों ने उपस्थित रहकर महाआरती का लाभ लिया। इस मौके पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, डीआईए प्रेसिडेंट पवन अग्रवाल सहित अन्य महानुभावों ने मॉँ अंबे की आरती उतारी। साथ ही अंबे माता का आशीर्वाद लेकर प्रदेश एवं देश की सुख, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान कडैया विस्तार के बडी संख्या में नागरिक भी उपस्थित रहे।

