asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

पाकिस्तान की जेल में बंद दीव और गुजरात के मछुआरों को शीघ्र रिहा कराने की उठाई मांग

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 13 फरवरी। दीव और गुजरात की माछीमार महिलाओं ने गुजरात राज्य के मत्स्य पालन मंत्री परसोत्तम सोलंकी से मुलाकात कर पाकिस्तान की जेल में बंद दीव और गुजरात के मछुआरों को जल्द से जल्द रिहा कराने की मांग की। पाकिस्तान की जेल में बंद दीव और गुजरात के मछुआरों के परिजन काफी दुखी है, जिसके चलते हुए बार-बार उच्च स्तरीय मांग करके अपने परिजनों को शीघ्र पाकिस्तान की जेल से रिहा कराने की गुहार लगा रहे है। माछीमार संयोजक छगन बामणिया के नेतृत्व में दीव और गुजरात की माछीमार महिलाओं ने गुजरात राज्य के मत्स्य पालन मंत्री परसोत्तम सोलंकी से मुलाकात कर अपनी पीडा बताई। माछीमार परिवारों का कहना था कि पिछले चार-पांच सालों से दीव और गुजरात के मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। कुछ मछुआरों की सजा भी पूरी हो चुकी है, फिर भी उन्हें वहां से रिहा नहीं किया गया है। पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरों से संपर्क भी बंद हो गया है। उनके परिवार चिंतित और दुखी हैं क्योंकि उन्हें उनकी मौजूदा स्थिति के बारे में कोई खबर नहीं मिल रही है। कुछ मछुआरों के परिवार में पिता या उनके परिवार के किसी सदस्य की मौत हो गई है लेकिन उनके अंतिम दर्शन भी नहीं हुए हैं और उनके पास कोई पत्र या फोन कॉल नहीं आ रहा है। माछीमार परिवारों ने पूरी परिस्थिति बताने के बाद मत्स्य पालन मंत्री परसोत्तम सोलंकी के समक्ष पाकिस्तान की जेल में बंद दीव और गुजरात के मछुआरों की जल्द रिहाई की गुहार लगाई। माछीमार परिवारों की बात सुनकर मत्स्य पालन मंत्री परसोत्तम सोलंकी भावुक हो गए और उन्होंने तुरंत फोन पर चर्चा करके मछुआरों को रिहा कराने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया। माछीमार महिलाओं के साथ दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के माछीमार संयोजक ने भी पाकिस्तान की जेल में बंद मछुआरों को रिहा कराने की गुहार लगाई।

Related posts

फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सिलवासा ने दादरा नगर हवेली के सभी उद्योग सदस्यों से ईंधन बचाने की अपील की

Asli Azadi

ओडिसा से सिलवासा ले जाई जा रही गांजे की खेप को वलसाड एसओजी ने पकड़ा

Asli Azadi

भारतीय तटरक्षक वायु अवस्थान दमण में शूरवीर ऑडिटोरियम का हुआ उद्घाटन

Asli Azadi

Leave a Comment