asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दुनेठा ग्राम पंचायत ने आयोजित किया टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 18 मई। दुनेठा ग्राम पंचायत द्वारा टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल, भाजपा नेता विशाल टंडेल, दुनेठा सरपंच आशा संजय पटेल और ग्राम पंचायत सदस्य एवं गणमान्य लोगों ने मौजूद रहकर खिलाडियों का उत्साह बढाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य संजय बाबू पटेल, एकता गणेश हलपति, विनयकुमार जगु पटेल, रितेशकुमार चिमन भंडारी, रमेशचंद्र मोहन पटेल, डिंपल धर्मेंद्र पटेल, तेजल क्रुणाल पटेल, रशीला नितिन हलपति मौजूद रहे। इसके साथ ही संजय नानू पटेल, नानू पटेल, धीरूभाई पटेल और सुरेश हलपति सहित गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस टूर्नामेंट में गांववालों और युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। ग्राम पंचायत ऐसे स्पोर्ट्स प्रोग्राम के जरिए युवाओं में स्पोर्ट्स के प्रति जागरूकता और एकता बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ग्राम पंचायत की ओर से पंचायत सेक्रेटरी अमिता पटेल और उनकी टीम ने उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाया।

Related posts

दमण के मरवड में नमो अस्पताल का 12 अगस्त को होगा शुभारंभ

Asli Azadi

सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए घेलवाड ग्राम पंचायत में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

Asli Azadi

नानापोंढा में बड़ा हादसा टला: मुख्य मार्ग पर फंसी निजी बस, 16 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

Asli Azadi

Leave a Comment