asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने दमण भाजपा कार्यालय पर मनाया संविधान दिवस

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 नवंबर। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा द्वारा आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय नानी दमण पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश और जिला के पदाधिकारीगण, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संविधान दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने कहा कि आप सभी को एवं प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएँ। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का सर्वसमावेशी, परिवर्तनशील एवं उच्च मानवीय मूल्यों से युक्त संविधान की रचना करने वाले डॉ. बाबा साहब आंबेडकर को और संविधान सभा के सभी सदस्यों को सादर नमन करता हूँ। संविधान हमारी शक्ति, हमारी प्रेरणा और हमारा स्वाभिमान है। संविधान एक ऐसा माध्यम है एवं एक ऐसा सेतु है जिसके माध्यम से हम सब भारतीय एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। भारत का संविधान केवल कोई दस्तावेज नहीं है परंतु संविधान हमारी पहचान है, हमारा सार्वभौमत्व, हमारे मूल्यों और देश के नागरिकों के अधिकारों को सुनिश्चित करता हुआ एवं समान न्याय, समानता एवं प्रगति का वचन है। आइए हम सब समानता, न्याय एवं बंधुत्व के साथ मिलकर संविधान के उच्च सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए एक विकसित नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पबद्ध रहें।

Related posts

दमण नगरपालिका ने शहरी विस्तार के नागरिकों के लिए लगाया विशेष सेवा शिविर

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहाण के नेतृत्व में युवाओं के जनसैलाब के बीच भाजपा युवा मोर्चा की जिला कमेटियों का हुआ ऐलान

Asli Azadi

दमण में आज से फ्री बस सेवा का हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment