asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है: उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 22 अगस्त। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता अपनी धर्मपत्नी बिंदी गुप्ता के साथ दादरा नगर हवेली जिले का दौरा किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने विभिन्न विकास कार्यों, संस्थानों तथा स्थानीय स्थलों का भ्रमण कर प्रगति का जायजा लिया। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने दौरे की शुरुआत नमो अस्पताल से की, जहां उन्हें मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और अस्पताल की सेवाओं की सराहना की। इसके बाद लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर झंडा चौक सिलवासा का दौरा किया, जहां छात्रों और शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने छात्रों से संवाद किया और विद्यालय की अधोसंरचना देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने नमो मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और उन्होंने नवीनतम अधोसंरचना और शैक्षणिक सुविधाओं को देखकर आश्चर्य और संतोष व्यक्त किया। इसके पश्चात लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने नंदघर गलोंडा का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सामरवरणी, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और अंत में स्पोर्ट्स एरीना फ्लाईओवर अंडर स्पेस का दौरा किया। उन्होंने इन सभी स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं और विकास कार्यों की प्रशंसा की। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता का पूरा दौरा प्रशासनिक, सामाजिक, शैक्षणिक और अधोसंरचनात्मक क्षेत्रों के अनुभव एवं अध्ययन पर केंद्रित रहा। इस दौरे के दौरान उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श कर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में तथा प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है।

Related posts

दादरा नगर हवेली के इतिहास में पहली बार झंडा चौक विद्यालय परिसर में होगा गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह

Asli Azadi

ओडिसा से सिलवासा ले जाई जा रही गांजे की खेप को वलसाड एसओजी ने पकड़ा

Asli Azadi

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से गूंजा शिवधारा परिसर

Asli Azadi

Leave a Comment