asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संगठित तरीके से ऑनलाइन बेटिंग एवं वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त 5 व्यक्तियों को दमण पुलिस ने किया गिरफ्तार

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 26 नवंबर। दमण पुलिस ने साइबर अपराध एवं वित्तीय धोखाधडी मामले पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत दमण पुलिस ने मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित रुप से संगठित तरीके से ऑनलाइन बेटिंग एवं वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (क4उ) से एटीएम से निकासी की निगरानी संबंधी अलर्ट प्राप्त हुआ था। उक्त अलर्ट के अनुसार, कथिरिया क्षेत्र के सागर पेट्रोल पंप के सामने स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक एटीएम से संदिग्ध एवं असामान्य तरीके से बड़ी मात्रा में नकद राशि निकाले जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नानी दमण पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने स्थानीय इंटेलिजेंस, संबंधित बैंक से प्राप्त तकनीकी जानकारी तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एवं फोटो संबंधी इनपुट का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई तथा उसे उसके एक अन्य साथी के साथ संबंधित एटीएम के आसपास पाया गया। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए नानी दमण पुलिस स्टेशन लाया गया। पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिलीपनगर स्थित ज्ञान सागर अपार्टमेंट में आगे जांच की गई, जहां संबंधित फ्लैट में तीन अन्य व्यक्ति भी मौजूद पाए गए। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल पांच व्यक्तियों को आगे की पूछताछ एवं जांच के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि उक्त व्यक्ति कथित रूप से संगठित तरीके से ऑनलाइन बेटिंग एवं वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त थे। जांच में ि2३’्र५ी एवं फीिि८ अल्लल्लं नामक ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग प्लेटफॉर्म का उल्लेख सामने आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग की गतिविधियां संचालित की जाती थीं। विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों से प्राप्त रकम को अलग-अलग बैंक खातों एवं अन्य माध्यमों से ट्रांसफर किया जाता था तथा एटीएम कार्ड के माध्यम से नकद निकासी की जाती थी। इस संपूर्ण गतिविधि में मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट तथा विभिन्न बैंक खातों के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न कंपनियों के 16 मोबाइल फोन, एक अस्रस्र’ी ्रढंि।, डेल कंपनी का एक लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के 16 एटीएम कार्ड, तीन पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, तीन बैंक पासबुक, हिसाब-किताब से संबंधित दो बुक, तीन मोबाइल चार्जर सभी सामग्री को विधिवत पंचों की उपस्थित जब्ती प्रक्रिया के तहत लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा सभी पांच व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, एटीएम कार्ड, बैंक खातों एवं अन्य दस्तावेजों की जांच के माध्यम से इस पूरे नेटवर्क की कार्यप्रणाली, वित्तीय लेन-देन तथा इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दमण पुलिस ने आम जनता को यह संदेश दिया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पिन, ओटीपी या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें। किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते में पैसे प्राप्त करना या उसके खाते में पैसे ट्रांसफर करना गंभीर कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है। ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से सतर्क रहें। यदि कोई व्यक्ति आपके बैंक खाते या एटीएम कार्ड का उपयोग करने के बदले कमीशन या पैसे देने का लालच देता है, तो ऐसे प्रस्तावों से दूर रहें। किसी भी साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। अंत में नानी दमण पुलिस साइबर अपराध एवं वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को गंभीरता से ले रही है। इस प्रकार के संगठित अपराधों में शामिल व्यक्तियों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

पीएम मोदी के दमण को सिंगापुर बनाने के आह्वान का भी सांसद उमेश पटेल कर रहे है विरोध: भाजपा प्रमुख भरत पटेल

Asli Azadi

दमण लाइट हाउस बीच पर मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Asli Azadi

दमण में प्रशासन ने विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Asli Azadi

Leave a Comment