– हेमांग और उमंग के क्रिकेट कोच भगु पटेल ने जताई खुशी
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 नवंबर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आंतर राज्य सैयद मुस्ताक अली टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है। जिसमें दमण के दो होनहार हरफनमौला खिलाड़ी हेमांग पटेल और उमंग टंडेल गुजरात राज्य की टीम से अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे। गुजरात अपना पहला मैच उड़ीसा के सामने 14 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेलेगा। हेमांग और उमंग के चयन पर उनके क्रिकेट कोच भगु पटेल ने ख़ुशी जताई है और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि हेमांग और उमंग एक बहुत ही बढि़या हरफनमौला खिलाड़ी है। जिन्होंने बीसीसीआई के सभी आयु वर्ग अंडर 14, 16, 19, 23, 25 रणजी ट्रॉफी, एक दिवसीय विजय हजारे ट्रॉफी और टी-20 जैस क्रिकेट की प्रतियोगितामें खेलने का अनुभव रखते है जो गुजरात को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे। क्रिकेट कोच भगु पटेल ने आगे बताया है कि मेरे यह दोनों प्रशिक्षार्थी का चयन दमण-दीव और दादरा नगर हवेली के लिए बड़े गर्व की बात है। हेमांग और उमंग के चयन से पूरे दमण के क्रिकेट प्रेमियों में ख़ुशी का माहौल फैल गया है। क्रिकेट कोच भगु पटेल ने बताया है कि गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने हेमांग और उमंग पर जो भरोसा जताया है, उनपर वह खरे उतरेंगे और दमण के बाकी खिलाड़ियों को उमंग और हेमांग से सीख लेनी चाहिए।

