असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 नवंबर। दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल और अमी पटेल के निवासस्थान पर पारंपरिक गुजराती घोर नृत्य का आयोजन किया गया था। घोर नृत्य आदिवासी एवं कोली पटेल समाज की प्राचीन परंपरा है। दीपावली एवं नये वर्ष तथा भाई दूज तक यह नृत्य आयोजित किया जाता है। जिसमें समूह में शामिल होकर घेरैया नृत्य करते हैं। इस अवसर पर केतन पटेल के पुत्र और पुत्री भी मौजूद रहे।

