asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में दमण जिला प्रशासन ने एनए अनुमति के लिए ओपन हाउस का किया आयोजन

  • प्रशासन के ओपन हाउस में 100 से अधिक एनए अनुमति के आदेश नागरिकों को सौंपे गये
  • प्रशासन की इस ओपन हाउस सेलाभार्थियों में खुशी की लहर: नागरिकों ने इसे दीपावली की भेंट बताया

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 07 नवंबर। संघ प्रदेशों के प्रशासक प्रफुल पटेल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में दमण जिला प्रशासन ने एनए अनुमति देने के लिए ओपन हाउस का आयोजन किया था। जिसमें 100 से अधिक नागरिकों को एनए की अनुमति दी गई। दीपावली पर्व पर प्रशासन की ओर से एनए की अनुमति को नागरिकों ने दीपावली गिफ्ट बताया। ज्ञात हो कि यह ओपन हाउस पारदर्शी, जवाबदेही और नागरिक -अनुकूल शासन के प्रति प्रशासन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पहल प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में सुशासन और जीवन को आसान बनाने (ीं२ी ङ्मा ‘्र५्रल्लॅ) के दृष्टिकोण के अनुरूप है। ओपन हाउस के दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में 100 से अधिक अनुमति आदेश जारी किए गए और संबंधित आवेदकों को सौंपे गए। समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा एनए अनुमति के लिए इस प्रकार के ओपन हाउस का आयोजन होता रहता है। जिसके चलते नागरिकों को अपनी जमीनों के लिए एनए की अनुमति मिल जाती है।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन की ऐतिहासिक उपलब्धि

Asli Azadi

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहजादी ने दमण में जामिया नुरूल इस्लाम मदरसा का किया दौरा

Asli Azadi

आगामी त्यौहारों को लेकर डुंगरा पुलिस एवं जीआईडीसी पुलिस ने आयोजकों के साथ की बैठक

Asli Azadi

Leave a Comment