asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण में दीव रजिस्ट्रेशन की बोट को व्यवसाय के लिए उतारने पर हुआ विवाद

  • दीव के बोट मालिक का पक्ष लेने गये सांसद उमेश पटेल का दमण के माछीमारों के साथ हुआ विवाद: दोनों तरफ से जमकर हुई गाली-गलौच

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 नवंबर। दमण में दीव रजिस्ट्रेशन की बोट को व्यवसाय के लिए उतारने को लेकर दमण जेटी पर आज बडा विवाद हो गया। दमण के मछुआरों ने दो-टूक शब्दों में कहा कि दीव रजिस्ट्रेशन की बोट दमण जेटी से व्यवसाय नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हमें भी दीव में व्यवसाय करने की अनुमति नहीं मिलती है, ऐसे ही दीव की बोट को दमण से जबरन व्यवसाय कराना हमें मंजूर नहीं है। माछीमारों के बीच चल रहे विवाद में दमण-दीव सांसद उमेश पटेल भी कूदे। उन्होंने दीव के बोट मालिक का पक्ष लेते हुए उन्हें दमण से व्यवसाय करने देने की वकालत की। जिस पर दमण के मछुआरे भडक गये। बताया जाता है कि दोनों ओर से जमकर गाली-गलौच हुई। बताया जाता है कि विवाद के कुछ समय के बाद सांसद को शायद अहसास हुआ कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही रिएक्ट कर दिया था। तो उन्होंने मछुआरों के एक समूह को अपने कार्यालय पर बुलाकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। दूसरी ओर दमण के मछुआरों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया से मुलाकात कर मच्छीमारी में नई परंपरा शुरू करने का विरोध करते हुए उन्हें दखल देने को कहा। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में क्या नतीजा निकला है उसका खुलासा नहीं हो सका था।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल और दमण जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल ने लालबाग के राजा का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेशों में हुए आर्थिक विकास का प्रस्तुत किया ब्यौरा

Asli Azadi

Gen-Z हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त: मोहन भागवत

Asli Azadi

Leave a Comment