asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

वरकुंड मुख्य मार्ग पर भंगार के गोदाम में लगी भीषण आग

असली आजादी न्यूज नेटवर्क,दमण 23 अक्टूबर। दमण के वड चौकी-वरकुंड मुख्य मार्ग पर स्थित भंगार के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। भंगार के गोदाम में प्लास्टिक की वस्तुएं एवं पुट्ठा होने के चलते आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटें और धुआं आसमान में ऊपर तक दिखने लगा। इस आगजनी की जानकारी होते ही दमकल विभाग की गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू कर दिया। भंगार गोदाम में प्लास्टिक सहित ज्वलनशील सामग्री होने के चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए कडी मशक्कत करनी पडी। बताया गया है कि भंगार गोदाम के ऊपर से हाईटेंशन बिजली के केबल गये थे, जो आग की चपेट में आ गये। घटना में हाईटेंशन बिजली के केबल को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस आगजनी की घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है। इस घटना में हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है, लेकिन भंगार गोदाम पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Related posts

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया ने निर्विरोध विजेता बने भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ की संवाद बैठक

Asli Azadi

दमण जिले में 2 नई ग्राम पंचायतें और दादरा नगर हवेली जिले में 6 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई

Asli Azadi

गुजरात बोर्ड की एसएससी परीक्षा के दमण के तीन टॉपर

Asli Azadi

Leave a Comment