asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में अनेक महानुभावों ने पहुंचकर गरबा खेलैयाओं का बढाया हौसला

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 19 अक्टूबर। डीडीए द्वारा दिलीपनगर ग्राउंड में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन अनेक महानुभावों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। महानुभावों द्वारा खेलैयाओं का उत्साह बढाया जा रहा है। वहीं डीडीए की टीम द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत भी किया जा रहा है। इसी क्रम में डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में कोस्टगार्ड एयर स्टेशन दमण के कमांडिंग ऑफिसरडीआईजी आलोक नेगी, दमण होटल एसो. प्रेसिडेंट हरीश टंगाल सहित अनेक अग्रणियों ने उपस्थित रहकर गरबा खेलैयाओं का उत्साह बढाने के साथ ही बेहतरीन गरबा खेलैयाओं को पुरस्कृत भी किया। डीडीए की टीम द्वारा उपस्थित महानुभावों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। दिलीपनगर ग्राउंड में आयोजित नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने के लिए डीडीए चेयरमैन लखम टंडेल और उनकी टीम तथा दिलीपनगर महिला मंडल की टीम पूरी मेहनत कर रही है। डीडीए के नवरात्रि महोत्सव में बडी संख्या में गरबा खेलैया पारंपरिक पोशाक में सज-धजकर गरबा खेलने पहुंच रहे हैं।

Related posts

थ्रीडी भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हरीश पटेल और जिला पंचायत उपाध्यक्षा रीना पटेल ने सपरिवार एकदंत ग्रुप के गणपति की उतारी आरती

Asli Azadi

दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने ज्योति कलश रथयात्रा की उतारी आरती

Asli Azadi

संघ प्रदेश के ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल ग्राउंड जीरो पर करते हैं अथक परिश्रम

Asli Azadi

Leave a Comment