asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भेंसरोल ग्राम पंचायत सरपंच सविता पटेल ने सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत 9 बेटियों के नाम शुरू की सुकन्या समृद्धि योजना

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 18 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चल रहे सेवा कार्यक्रमों की प्रेरणा से भेंसरोल ग्राम पंचायत की सरपंच सविता भरत पटेल ने पंचायत क्षेत्र की 9 बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक प्रेरणादायी पहल की है। भेंसरोल ग्राम पंचायत कार्यालय में 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान सरपंच सविता पटेल ने 9 बेटियों के नाम पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खुलवाए। इस पहल के तहत सरपंच ने अपने व्यक्तिगत संकल्प के रूप में प्रत्येक बेटी के खाते में हर महीने 250 रुपये अपनी ओर से जमा कराने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सरपंच ने उपस्थित 9 बेटियों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा अपने हाथों से सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक उन्हें सौंपी। पासबुक प्राप्त करते ही बेटियों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। इस पहल का उद्देश्य बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में योगदान देना है। ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में दमण जिला भाजपा अध्यक्ष तथा पंचायत सदस्य भरत पटेल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर सरपंच के इस सेवाकीय कार्य की सराहना की। इसके साथ ही उपसरपंच पिंकीबेन तथा पंचायत सदस्य भाविकाबेन, नलीनीबेन, योगेशभाई और महेशभाई भी मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरपंच की इस पहल की सराहना की और इसे बेटियों के सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर सरपंच सविता पटेल ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गांव की बेटियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देना है। छोटी उम्र से की गई बचत भविष्य में बेटियों की उच्च शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि बेटियां आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनें, यही उनका संकल्प है और यही उनकी सच्ची समाजसेवा है। सरपंच की यह पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, बचत की आदत को प्रोत्साहित करने और बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण है। जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किए गए ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण को भी नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।

Related posts

जनजाति सांस्कृतिक समागम’ में गृह मंत्री अमित शाह का ऐलान: मोदी जी ने जनजातीय समाज को UCC से बाहर रखा है, किसी के भ्रम या बहकावे में न आएँ

Asli Azadi

संगठन को और सशक्त बनाने के लिए दमण जिला भाजपा की हुई संगठनात्मक बैठक

Asli Azadi

केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए नहीं बनेगा अलग यूटी मंत्रालय

Asli Azadi

Leave a Comment