asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में विभिन्न परियोजनाओं के निरीक्षण हेतु प्रशासक प्रफुल पटेल का तीन दिवसीय दौरा शुरू

  • प्रशासक प्रफुल पटेल ने नरोली प्रवेश द्वार, नरोली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सी.सी. सेंपल रोड कनाड़ी, अथाल टी जंक्शन एफओबी, यात्री निवास पिपरिया रिंग रोड, दयात फलिया स्कूल, पंचायत मार्केट, सेंट्रल पार्क, कलाकेन्द्र रोड, सब्जी मंडी, नमो हॉस्पिटल फेस-कक, लाइंस एफओबी अंडरपास जंक्शन, सिलवासा बस स्टैंड, मसाट स्कूल सहित अन्य विकास कार्यों का किया निरीक्षण
    असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 15 अक्टूबर। केन्द्रशासित प्रदेश थ्रीडी के आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकासीय परियोजनाओं की ग्राउंड जीरो पर समीक्षा करने के लिए प्रशासक प्रफुल पटेल का तीन दिवसीय दानह दौरा आज से शुरू हो गया है। दौरे के पहले दिन प्रशासक प्रफुल पटेल ने नरोली प्रवेश द्वार, नरोली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सी.सी. सेंपल रोड कनाड़ी, अथाल टी जंक्शन एफओबी, यात्री निवास – पिपरिया रिंग रोड, दयात फलिया स्कूल, पंचायत मार्केट, सेंट्रल पार्क, कलाकेन्द्र रोड, सब्जी मंडी, नमो हॉस्पिटल फेस-कक, लाइंस एफओबी अंडरपास जंक्शन, सिलवासा बस स्टैंड, मसाट स्कूल सहित अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रशासक प्रफुल पटेल ने विभिन्न विकासीय परियोजनाओं की समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। इस निरीक्षण दौरे में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। संपूर्ण परियोजनाओं के विकास कार्यों की समीक्षा के पश्चात प्रशासक प्रफुल पटेल ने संतोष व्यक्त किया और सभी अधिकारियों को गुणवत्ता और गति पर विशेष ध्यान देने के लिए सुझाव दिये। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाए। उनका कहना था कि प्रशासन विकास कार्यों के समय पर पूर्ण होने और उत्कृष्ट निष्पादन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Related posts

वरकुंड भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में नीलम प्रवीण मिटना की हुई नियुक्ति

Asli Azadi

भाजपा ने दलित चेहरे पर खेला दांव : संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा की कमान महेश आगरिया को सौंपी

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली में नीति आयोग अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का जिला स्तरीय हुआ शुभारंभ

Asli Azadi

Leave a Comment