asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा फिशरमैन सेल के प्रदेश संयोजक के रूप में रामजी बिका की हुई नियुक्ति : दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लकमणे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 05 सितंबर। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के साथ चर्चा-विचारणा करने के बाद प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति के अंतर्गत भाजपा फिशरमैन सेल के प्रदेश संयोजक के रूप में रामजी बिका की नियुक्ति की गई है। दीव स्थित भाजपा कार्यालय पर दीव जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन लकमणे एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अमृता बामणिया ने रामजी बिका को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर नवनियुक्त फिशरमैन सेल के प्रदेश संयोजक रामजी बिका को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।

Related posts

वापी महानगरपालिका की प्रथम मेयर बनी दक्षा पटेल: मितेश देसाई को मिली डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी

Asli Azadi

भारत और बेल्जियम सैन्य एवं सुरक्षा सहयोग को देंगे नई दिशा: पीएम मोदी

Asli Azadi

दीव के घोघला में खारवा समाज ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

Asli Azadi

Leave a Comment