– कल्चरल परेड, म्यूजिकल लाइव कॉन्सर्ट, म्युजिकल नाइट-लाइव बैंड परफॉमेर्ेंस, लाइव बैंड एंड मैजिक – इल्यूशन शो, लाइव बैंड एंड म्युजिक -फोक डांस, लाइव बैंड परफॉर्मेंस-मैजिक शॉ एवं पपेट शो सहित के मनोरंजक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 21 अगस्त। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के दिशा निर्देश में संघ प्रदेश थ्रीडी प्रशासन द्वारा प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में मॉनसून फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 23 अगस्त को दमण के देवका बीच नमो पथ पर शाम 6 बजे मॉनसून फेस्टिवल का आगाज होगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगी। मॉनसून फेस्टिवल के दौरान विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें कल्चरल परेड के साथ कार्यक्रम का भव्य आगाज होगा। इसके बाद म्यूजिकल लाइव कॉन्सर्ट, म्युजिकल नाइट-लाइव बैंड परफॉमेर्ेंस, लाइव बैंड एंड मैजिक – इल्यूशन शो, लाइव बैंड एंड म्युजिक -फोक डांस, लाइव बैंड परफॉर्मेंस-मैजिक शॉ एवं पपेट शो सहित के मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दमण नाइट मार्केट में और लाइट हाउस बीच मोटी दमण पर आयोजित होंगे। मॉनसून फेस्टिवल के आयोजन से प्रदेश के पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। साथ ही मॉनसून फेस्टिवल के दौरान आयोजित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों में प्रदेश के युवाओं को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

