asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक एट होम रिसेप्शन किया आयोजित

– समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री, राजनयिक, विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत – दमण से प्रकाशित हिन्दी दैनिक अखबार असली आजादी के संपादक विजयभाई भी हुए शामिल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली 16 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। इस गरिमामय समारोह में देश की कई शीर्ष हस्तियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने शिरकत की। समारोह में समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री, राजनयिक, विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस समारोह में दमण से प्रकाशित हिन्दी दैनिक अखबार असली आजादी के संपादक विजयभाई भी शामिल हुए थे। समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी गणमान्य नागरिकों से मुलाकात भी की। इस समारोह में केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी के साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक छटा भी देखने को मिली। इस साल के स्वागत समारोह में छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की समृद्ध और जीवंत कला-संस्कृति, सदाबहार परंपराओं और खान-पान का जश्न मनाया गया।

Related posts

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटी दमण में एसएमसी कमेटी का हुआ गठन

Asli Azadi

दमण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और भविष्य दृष्टि को समर्पित नमोत्सव ने लोगों को कर दिया मंत्रमुग्ध

Asli Azadi

सोमनाथ ग्राम पंचायत में नमो सेवा गाथा के तहत हुआ नुक्कड नाटक

Asli Azadi

Leave a Comment