asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाइट हाउस बीच पर दमण जिला समाहर्ता ने किया ध्वजवंदन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 16 अगस्त। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दमण जिला प्रशासन द्वारा मोटी दमण लाइट हाउस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दमण जिला कलेक्टर सौरभ मिश्रा ने ध्वज वंदन किया। इसके पश्चात पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन, अग्निशमन, होमगार्ड के प्लाटून तथा एनसीसी के छात्र एवं छात्राओं द्वारा परेड प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में जिला समाहर्ता ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रशासक प्रफुल पटेल नेतृत्व में प्रदेश में हुए अद्भुत विकास का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके पश्चात इस समारोह के दौरान दीव में आयोजित संघ प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशासक प्रफुल पटेल जी के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनसमूह के लिए किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला समाहर्ता के कर-कमलों द्वारा बोर्ड परीक्षा-2026 में 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बाढ़ के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। अंत में जिला समाहर्ता महोदय ने जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों के साथ तिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर शांति, एकता एवं स्वतंत्रता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक अग्रणियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों एवं बडी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन ने साइबर सुरक्षा सुदृढ़ीकरण विषयक संघ राज्य क्षेत्र स्तरीय कार्यशाला का किया सफल आयोजन

Asli Azadi

दीव जिला भाजपा ने रोजगार के मौके बढ़ाने और स्थानीय अर्थतंत्र को मजबूत करने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Asli Azadi

सालाना फ्रेंडशिप सेरेमनी के साथ-साथ श्री लेउआ पटेल चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया महिला प्रेरणा उत्सव का आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment