asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

सेल्फी लेते समय दमणगंगा नदी में गिरी 15 वर्षीय काजल

– बिहार की किशोरी का पुलिस और गोताखोर कर रहे रेस्क्यू

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 16 अगस्त। सिलवासा के दमणगंगा नदी किनारे सेल्फी लेना एक 15 वर्षीय लडकी की जिंदगी पर भारी पड गया। दमणगंगा नदी के किनारे सेल्फी के दौरान पैर फिसलने से किशोरी नदी के तेज बहाव में बह गई। जानकारी के अनुसार, सिलवासा के मसाट स्थित शांतिनगर में रहने वाली मूलतः बिहार की लगभग 15 से 17 साल की काजल कुमारी नदी किनारे सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगडने के कारण वह दमणगंगा नदी के पानी में गिर गई और तेज लहरों में लापता हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि काजल कुमारी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और फिलहाल परिवार के साथ सिलवासा के मसाट विस्तार, शांतिनगर में रह रही थी। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। इसी घटना को केंद्र में रखकर प्रशासन फिर एकबार लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान नदी किनारे न जाएं और सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

Related posts

2029 के लोकसभा चुनाव में Gen-Z होंगे किंगमेकर:युवा पीढी के वोट होंगे निर्णायक

Asli Azadi

दमण जिले में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी के बाद 31 जुलाई को दमण के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

Asli Azadi

केतन पटेल एवं अमी पटेल ने घेलवाड में स्थापित गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद,विसर्जन में हुए शामिल

Asli Azadi

Leave a Comment