असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 5 अगस्त। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रशासन के निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के तीनों जिलों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों की समीक्षा और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में दमण जिला पंचायत कांफ्रेंस हॉल में 5 अगस्त 2026 बुधवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। आईएएस अधिकारी ओंकार गोपाल मराठे सचिव (अऌश्र) निर्वाचन रोल पर्यवेक्षक की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई। जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। दोपहर 12.30 बजे से आयोजित बैठक में दमण जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद दोपहर 1 बजे से आयोजित बैठक में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। इन बैठकों के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े अपने विचार और मुद्दे साझा किये गये। इसके साथ ही आम जनता ने मतदाता सूची से जुड़ा अपना सुझाव, प्रतिनिधित्व या शिकायत भी प्रस्तुत किया।

