asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दीव जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में जारी किया आदेश

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दीव 26 जुलाई। दीव प्रशासन की ओर से उप जिला कलेक्टर शिवम मिश्रा द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के संबंध में एक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश वासोज स्थित दीव की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए किया गया है। यह आदेश दीव जिले की सरकारी जमीन जिसका क्षेत्रफल 8600 वर्गमीटर है और जो कि गीर सोमनाथ जिले की उना तालुका के वासोज ग्राम में स्थित है उसे विधिसम्­मत तरीके से अतिक्रमण मुक्­त करने हेतु पारित किया गया है। उल्­लेखनीय है कि यह जमीन दीव जिले के पानी की आपूर्ति पूर्ण करने के लिए आधारभूत संरचना को सुनिश्चित करती है। ज्ञात हो कि यह आदेश अतिक्रमण करने वाले सभी संबंधित व्­यक्तियों को सूचित करने एवं उनकी सुनवाई विधिवत पूर्ण करने के बाद जारी किया गया है। इस आदेश द्वारा संघ प्रदेश प्रशासन ने सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्­त रखने के अपने कर्तव्­य की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित किया है। संघ प्रशासन द्वारा ऐसे सभी व्­यक्तियों को सूचित किया जाता है कि यदि उन्­होंने किसी भी सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया है तो वे इसे स्­वयं हटा लें अन्­यथा संघ प्रशासन द्वारा विधिसम्­मत तरीके से ऐसी संबंधित जमीनों को अतिक्रमण मुक्­त कराया जाएगा।

Related posts

पेपर लीक रोकने और वंदे मातरम् के सम्मान से जुड़े कानून संसद में ध्वनिमत से पारित

Asli Azadi

दमण पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल से दमण जिला भाजपा की टीम ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment