asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

रोटरी क्लब ऑफ दमण एवं फॉच्र्यून वर्ल्ड हाउसिंग सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान संपन्न

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 19 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ दमण द्वारा फॉच्र्यून वर्ल्ड हाउसिंग सोसायटी मैनेजमेंट कमेटी के सहयोग से रविवार 19 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 20 रोटेरियन्स एवं उनके जीवनसाथियों, 10 रोटरैक्टर्स एवं स्वयंसेवकों के साथ-साथ फॉच्र्यून वर्ल्ड सोसायटी के अनेक निवासी एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फॉच्र्यून वर्ल्ड सोसायटी के सदस्य हेमंत शाह के नेतृत्व में सोसायटी सदस्यों द्वारा रोटरी क्लब ऑफ दमण के अध्यक्ष रोटेरियन जयेश जोशी, सचिव रोटेरियन सत्येन परम्पिल, रोटरैक्ट अध्यक्ष तथा उपस्थित सभी रोटेरियन्स के स्वागत के साथ हुआ। अपने संबोधन में रोटरी क्लब ऑफ दमण के अध्यक्ष रोटेरियन जयेश जोशी ने बच्चों, सोसायटी सदस्यों, रोटरैक्टर्स एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके बड़े होने तक नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की निरंतर जिम्मेदारी है। इसके पश्चात बच्चों ने सोसायटी परिसर के भीतर पौधारोपण किया, जबकि रोटेरियन्स एवं सोसायटी सदस्यों ने सोसायटी के आसपास एवं बाहरी परिधि क्षेत्र में वृक्ष लगाए। इस अभियान के दौरान लगभग 30 पौधों का रोपण किया गया। इस सेवा परियोजना का सफल संचालन कार्यक्रम अध्यक्ष एवं क्लब उपाध्यक्ष रोटेरियन अम्बरीश इंटवाला, सर्विस चेयर रोटेरियन मनीष कापड़िया, फॉच्र्यून वर्ल्ड हाउसिंग सोसायटी के सदस्य हेमंत शाह तथा अन्य सोसायटी सदस्यों ने रोटरी क्लब ऑफ दमण के अध्यक्ष रोटेरियन जयेश जोशी के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अल्पाहार किया और साथ ही भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। रोटरी क्लब ऑफ दमण ने समाज से अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल कर हरित एवं स्वच्छ दमण के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

Related posts

सूरत एवं भरूच से महाबलेश्वर प्रवास पर जा रहे यात्रियों की सांसद उमेश पटेल ने की मदद

Asli Azadi

कच्छ आशापुरा माँ का दर्शन करके दीव लौट रहे परिवार का हुआ एक्सीडेंट, 4 की हुई मौत

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल पहुंचे लक्षद्वीप: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

Leave a Comment