asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरेंदेश

पीएम मोदी ने 149वीं रथयात्रा से पहले भेजा अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में विशेष प्रसाद

– वर्षों पुरानी परंपरा निभाते हुए प्रधानमंत्री ने भगवान जगन्नाथ को अर्पित किए मौसमी फल और मेवे, 13 बार निभा चुके हैं ‘पहिंद विधि’ की ऐतिहासिक परंपरा

अहमदाबाद (ईएमएस)। भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा से एक दिन पहले अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्तिमय वातावरण छा गया है। पवित्र रथयात्रा की तैयारियों के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भगवान जगन्नाथ के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा एक बार फिर देखने को मिली। उन्होंने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी मंदिर में भगवान के लिए विशेष प्रसाद भेजा है।
प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए इस विशेष प्रसाद में ऋतु के अनुरूप विभिन्न फल एवं खाद्य सामग्री शामिल हैं। प्रसाद में मुख्य रूप से मूंग, जामुन, ककड़ी, आम, अखरोट तथा विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स भगवान को अर्पित करने के लिए भेजे गए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भगवान जगन्नाथ के लिए विशेष प्रसाद भेजकर प्रधानमंत्री ने अपनी धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति सम्मान का परिचय दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर से वर्षों पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। भगवान जगन्नाथ के प्रति उनकी श्रद्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे अब तक सबसे अधिक 13 बार रथयात्रा के दौरान आयोजित होने वाली पारंपरिक ‘पहिंद विधि’ का निर्वहन कर चुके हैं। इस विशेष अनुष्ठान में स्वर्णिम झाड़ू (सोने के झाड़ू) से भगवान के रथ के मार्ग की प्रतीकात्मक सफाई की जाती है, जिसे विनम्रता, सेवा और समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
रथयात्रा से एक दिन पूर्व विशेष प्रसाद भेजने की यह परंपरा प्रधानमंत्री की भगवान जगन्नाथ के प्रति अटूट आस्था और भारतीय धार्मिक परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती है। मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच भी प्रधानमंत्री की इस पहल को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा को लेकर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, सजावट और तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया यह विशेष प्रसाद श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था और भक्ति का विशेष संदेश बनकर सामने आया है।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल से दमण जिला भाजपा की टीम ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव जिले में विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर दमण में किया कार्यक्रम

Asli Azadi

Leave a Comment