असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 12 जुलाई। दादरा नगर हवेली के होटल क्षेत्र के सबसे मशहूर व्यक्तियों में शामिल निर्मल जैन ने खानवेल तहसील को हरा भरा रखने के अपने संकल्प के साथ तहसील में लगभग एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया था। जिसके लिए आज उन्होंने खानवेल के गुलमोहर रिसोर्ट से इसकी शुरूआत किया। इस अवसर पर अपने बड़े भाई और दवा कंपनी इपका लेबोरेटरी के मशहूर संस्थापक प्रेमचंद गोधा तथा आईएमडी ग्रुप चेयरपर्सन शोभा ताई की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निर्मल जैन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मन में यह विचार उस समय आया था जब उन्होंने सहारा श्री के संस्थापक सुब्रतो राय के 1 लाख पेड़ लगाने के संकल्प के दौरान वहां उपस्थित हुए थे। भले ही आज सहारा श्री नहीं है लेकिन उनके द्वारा शुरू किए गए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण के कार्य के प्रति उनका आकर्षण इस समय बढ़ गया था और दूसरा सबसे बड़ा प्रेरणा उन्हें आईएमडी ग्रुप की चेयरपर्सन शोभा ताई से प्राप्त हुआ तथा उनके भाई प्रेमचंद गोधा की इस महान कार्य को पूर्ण करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया कि जीवन भर उनके बड़े भाई प्रेमचंद गोधा ही उनके हर कार्य की सफलता के पीछे के नायक रहे हैं। वे अपने भाई की उपस्थिति में बोलते हुए भावुक भी हो गए जिससे यह दर्शाता है कि आज के बदलते सामाजिक वातावरण में भी ऐसे भाई हैं जो एक दूसरे के प्रति समर्पित है और एक दूसरे के लिए सदैव तत्पर भी। इस कार्यक्रम में दादरा नगर हवेली जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

