asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण-दीव को फूड प्रोसेसिंग एवं सी-फूड निर्यात का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 03 जुलाई। भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से दमण में फूड प्रोसेसिंग, निर्यात एवं उद्यमिता परिषद-2026 का सफल आयोजन हुआ। परिषद का उद्देश्य दमण-दीव के किसानों, मछुआरों, महिला स्वयं सहायता समूहों, एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्टअप्स तथा युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन, ब्रांडिंग, निर्यात एवं स्वरोजगार से जोड़कर क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा देना था। इस कार्यक्रम में दमण-दीव के सांसद उमेश पटेल, दमण इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के डॉ. जे. पी. डोंगरा, नाबार्ड, एपीडा तथा अन्य केंद्रीय एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, उद्यमिता, वित्तीय सहायता, खाद्य प्रसंस्करण, गुणवत्ता मानकों, ब्रांडिंग, निर्यात एवं बाज़ार से जुड़ी संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद उमेश पटेल ने कहा कि आज के समय में केवल उत्पादन पर्याप्त नहीं है, बल्कि वैल्यू एडिशन, आधुनिक प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और निर्यात ही किसानों, मछुआरों और छोटे उद्यमियों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि यदि मेहनत के साथ तकनीक, ज्ञान और बाजार जुड़ जाएं तो स्थानीय उत्पाद भी वैश्विक पहचान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दमण-दीव के पास समुद्री संपदा, कृषि उत्पाद, औद्योगिक आधार, बंदरगाह, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे संपर्क तथा मेहनती मानव संसाधन जैसी सभी आवश्यक क्षमताएं उपलब्ध हैं। आवश्यकता केवल इन संसाधनों को एकीकृत कर योजनाबद्ध विकास करने की है। सांसद ने किसानों से खेती को प्रोसेसिंग उद्योग से जोड़ने, महिला स्वयं सहायता समूहों से स्थानीय उत्पादों को ब्रांड बनाकर बाज़ार तक पहुँचाने तथा युवाओं से नौकरी खोजने के बजाय उद्यमिता अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से मछुआरा समुदाय के लिए फिश प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, आधुनिक आइस प्लांट, रेडी-टू-कुक एवं रेडी-टू-ईट उत्पाद, ड्राई फिश प्रोसेसिंग, झींगा (प्रॉन) प्रसंस्करण तथा अंतर्राष्ट्रीय निर्यात को भविष्य की दिशा बताया। इस अवसर पर सांसद उमेश पटेल ने भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के समक्ष दमण-दीव के समग्र विकास हेतु 10 सूत्रीय प्रस्ताव प्रस्तुत किए। (समाचार का शेष पेज 3 पर)

Related posts

भूतपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से प्रशासक प्रफुल पटेल ने की शुभेच्छा मुलाकात

Asli Azadi

नाइटिंगेल फाउंडेशन दमण का सराहनीय प्रयास: देश के रक्षकों के नाम एक राखी अभियान संपन्न

Asli Azadi

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली तथा दमण-दीव में दानिक्स अधिकारियों को सौंपे गये अतिरिक्त प्रभार

Asli Azadi

Leave a Comment