asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

श्री माछी महाजन व्यवस्थापक समिति 2026-2029 की नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से हुआ गठन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 जुलाई। श्री माछी महाजन समाज की आम सभा में वर्ष 2026-2029 के लिए नई व्यवस्थापक समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समाज के अध्यक्ष पद पर चंद्रकांत नरसिंह काटेला का सर्वसम्मति से चयन किया गया। उनके साथ नई कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की भी नियुक्ति की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष चंद्रकांत काटेला, उपाध्यक्ष केतन प्रेमा काटेला, सचिव दक्षेश नटवर टंडेल, सह सचिव दिलीप मोहनलाल सैपरा, कोषाध्यक्ष अश्विन वल्लभ टंडेल एवं सह कोषाध्यक्ष आशीष भगवान प्रभाकर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त समाज के विभिन्न फलिया एवं शेरियों के प्रतिनिधियों को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, ताकि पूरे समाज का संतुलित एवं व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। नवनियुक्त समिति ने समाज में एकता, विकास, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण तथा सामाजिक सेवा गतिविधियों को नई गति प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। समाज के वरिष्ठजनों, अग्रणियों एवं सभी सदस्यों ने नई समिति को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।

Related posts

कडैया सरपंच शंकर पटेल ने पंचायत टीम के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Asli Azadi

क्राइम ब्रांच एवं एसीबी एसपी तनु शर्मा ने अवध रेसिडेंसी के गणेश महोत्सव में पहुंचकर गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

दमण जिले में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित: निचले इलाकों में भरा पानी,सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Asli Azadi

Leave a Comment