asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी के दोनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रह जारी

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 02 जुलाई। दादरा नगर हवेली और दमण-दीव संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत गणना प्रपत्रों का दैनिक वितरण और संग्रह कार्य तेजी से जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बूथ लेवल अधिकारी प्रतिदिन मतदान केन्द्रों पर जाकर यह कार्य कर रहे हैं। आधिकारिक आंकडों के अनुसार अब तक कुल 4,28,011 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल पात्र मतदाताओं का लगभग 99.99 प्रतिशत है। वहीं बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर भरे हुए प्रपत्रों का संग्रह भी किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक 292080 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं जो लगभग 68.24 प्रतिशत हैं। क्षेत्रीय सत्यापन के दौरान अनुपस्थित मतदाताओं की संख्या 104720 रही, जबकि 20011 स्थानांतरित मतदाता और 7192 मृत मतदाताओं की पहचान की गई है। इसके अतिरिक्त 2502 डुप्लिकेट प्रविष्टि भी दर्ज की गई है। निर्वाचन कार्यालय ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ के साथ सहयोग करें और निर्धारित समयसीमा के भीतर विधिवत भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करें। साथ ही सही एवं अद्यतन मतदाता विवरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। महत्वपूर्ण निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो गणना प्रपत्र निर्धारित अवधि में एकत्रित नहीं हो पाएंगे, उन्हें बीएलओ द्वारा अलग-अलग भागों के अनुसार सूचीबद्ध किया जाएगा। इनकी अस्थायी सूची ईएफ संग्रह अवधि पूर्ण होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाता किसी भी कठिनाई की स्थिति में अपने संबंधित बीएलओ या निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल की प्रदेश वासियों को भेंट: 18 मीटर चौडी सडकों पर असीमित एफएसआई देने का लिया निर्णय

Asli Azadi

दीव में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत मॉडल डिस्ट्रिक्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने दीव में अनेक विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Asli Azadi

Leave a Comment