asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर दमण में किया कार्यक्रम

– आपातकाल के अत्याचारों को भुलाया नहीं जा सकता, लोकतंत्र पर हुए अत्याचार को भाजपा ने किया याद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 25 जून। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा ने आज संविधान हत्या दिवस के अवसर पर डीआईए के सेमिनार हॉल में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आपातकाल के अत्याचारों के विरोध में एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई थी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र और संविधान की हत्या का विरोध किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने 25 जून, 1975 को देश पर लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर एक गंभीर हमला बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया था। विपक्ष की आवाज को दबाया गया और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया ने अपने संबोधन में कहा कि 25 जून, 1975 भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला दिन है। आपातकाल के दौरान देश के संविधान की भावना और लोकतंत्र के मूल्यों को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया था। आज की पीढ़ी को इस इतिहास को याद रखना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी सरकार इस तरह से लोकतंत्र और संविधान पर इस प्रकार का हमला करने का साहस न कर सके। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष फाल्गुनी पटेल, दमण नगरपालिका अध्यक्ष दीपिका टंडेल, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, दमण जिला पंचायत उपाध्यक्ष रीना पटेल, जिला पंचायत सदस्य ईश्वर पटेल, सोमनाथ ग्राम पंचायत सरपंच वर्षिका पटेल, काउंसिलर तमन्ना मिठाणी, नीला राणा, कल्पेश सीताराम, सरपंच भुपेन्द्र पटेल, सरपंच सुनिता पटेल, जिला पंचायत सदस्य तोरल पटेल, जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश पटेल, सोमनाथ मंडल प्रमुख राजेश शुक्ला सहित काउंसिलरों, सरपंचों, उपसरपंचों, जिला पंचायत सदस्यों एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

डीएमसी के पूर्व प्रेसिडेंट मनोज नायक ने सपरिवार दमण का राजा गणेश का लिया आशीर्वाद

Asli Azadi

वात्सल्य संस्था के मनोदिव्यांग बच्चों ने कोहिनूर होटल के वॉटर पार्क में नहाने का उठाया भरपूर आनंद

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल का दीव में विकासीय परियोजनाओं के निरीक्षण का सिलसिला जारी : तीसरे दिन भी विकास कार्यों का लिया जायजा

Asli Azadi

Leave a Comment