asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

पीएम मोदी की दमण यात्रा को लेकर पूर्व सांसद लालू पटेल ने परियारी, मगरवाडा, दमणवाडा और पटलारा में जनता के साथ किया जनसंवाद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 02 जून। 5 जून को पीएम मोदी के दमण दौरे को लेकर उनके भव्य स्वागत और अभिवादन करने के लिए बडी संख्या में दमणवासियों को उपस्थित रहने के लिए गांव-गांव भाजपाईयों द्वारा निमंत्रण दिया जा रहा है। पूर्व सांसद लालू पटेल ने मोटी दमण क्षेत्र में आज परियारी, मगरवाडा, दमणवाडा, और पटलारा में जनता के साथ जनसंवाद कर सभी नागरिकों को बडी संख्या में 5 जून को होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रण दिया। पूर्व सांसद लालू पटेल ने जनता को बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमारे प्रदेश को कई सौगाते दी है। 5 जून को फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी जी हमें एयरपोर्ट, भव्य सरकारी अस्पताल सहित अनेक सौगातें देने जा रहे हैं। हम सभी को बडी संख्या में उपस्थित रहकर मोदी जी का स्वागत एवं अभिवादन करना है। चारों पंचायतों के नागरिकों ने पूर्व सांसद लालू पटेल के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकारते हुए बडी संख्या में उपस्थित रहने का वादा किया। आज की इस जनसंवाद बैठकों में दमण जिला पंचायत प्रमुख धरम पटेल, परियारी सरपंच भाविक हलपति, दमण जिला पंचायत सदस्य मुकेश गोसावी, दमणवाडा सरपंच कल्पना हलपति, दमणवाडा उपसरपंच मिलन पटेल, मगरवाडा सरपंच भूपेंद्र पटेल, पटलारा सरपंच विजय पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं की उपस्थिति रही।

Related posts

संघ प्रदेश डीएनएचडीडी भाजपा सांसद उमेश पटेल के सामने सरेंडर?

Asli Azadi

दमण में 7 मई से 17 मई तक बुक फेयर और औद्योगिक प्रदर्शनी का होगा आयोजन: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण करेगी प्रदर्शनी का उद्घाटन

Asli Azadi

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 अंतर्गत भाजपा का जिला स्तरीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment