asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

एशिया की सबसे पुरानी दमण म्युनिसिपल काउंसिल की 9 साल तक प्रेसिडेंटशिप संभालने वाले भाजपा नेता विशाल टंडेल का जन्मदिन आज

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 29 मई। एशिया की सबसे पुरानी दमण म्युनिसिपल काउंसिल की 9 साल तक प्रेसिडेंटशिप संभालने वाले भाजपा नेता विशाल टंडेल का आज जन्मदिन है। 2001 से 2010 तक डीएमसी प्रेसिडेंट पद पर रहते हुए विशाल टंडेल ने दमण शहर के सभी 15 वॉर्डों का सडक सहित की सुविधाओं के साथ संतुलित विकास किया था। 2015 में पीएम मोदी के राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति से प्रभावित होकर विशाल टंडेल ने दमण-दीव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद छोडकर भाजपा में प्रवेश किया था। पिछले 10 सालों से विशाल टंडेल भारतीय जनता पार्टी के सैनिक के रूप में काम कर रहे है। गौरतलब है कि 1996 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाले माछीमार समाज के युवा विशाल टंडेल ने लगातार 3 दशक से दमण-दीव की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आये है। आज उनके जन्मदिन पर उनके समर्थक, शुभेच्छक और नगरजन उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देंगे।

Related posts

दीव में गौ सम्मान अभियान के तहत जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Asli Azadi

दमण पुलिस ने साइबर क्राइम का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सचिवालय के चल रहे विकास कार्य का किया निरीक्षण

Asli Azadi

Leave a Comment