asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में दादरा नगर हवेली में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना की हुई शुरुआत: 8 ईको वैन को दिखाई गई हरी झंडी

असली आज़ादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 20 मई। सिलवासा। दादरा नगर हवेली में ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने और ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दानह समाहर्ता प्रियंका किशोर एवं जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर ने संयुक्त रूप से आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के अंतर्गत 8 ईको वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत संचालित की जा रही है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इन ईको वैन के संचालन से दूरस्थ गांवों के लोगों को बाजार, स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की समस्या भी काफी हद तक कम होगी। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आय में योगदान दे सकें। प्रशासन का मानना है कि यह पहल ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए लाभकारी बताया गया।

Related posts

दमण-दीव के पूर्व सांसद लालू पटेल ने ग्राम्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

Asli Azadi

दमण पुलिस विभाग ने मोटी दमण के कार्यक्रम को लेकर 7 और 8 मई के लिए ट्राफिक एडवाइजरी जारी की

Asli Azadi

घेलवाड कम्युनिटी हॉल में हुई एसआईआर हियरिंग: घेलवाड सरंपच हिताक्षी पटेल ने उपस्थित रहकर मतदाताओं का किया सहयोग

Asli Azadi

Leave a Comment