asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

ईंधन बचत के संदेश के साथ भाजपा ने दमण आए पर्यटकों का किया अभिनंदन

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 19 मई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया के नेतृत्व में भाजपा की टीम द्वारा आज दमण के देवका स्थित समुद्र तट नमो पथ पर प्रदेश में आए पर्यटकों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पर्यटकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत के आह्वान से प्रेरित संदेश से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं ऊर्जा संसाधनों की बढ़ती चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि पेट्रोल, डीजल एवं अन्य ईंधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को प्राथमिकता दें। इसी भावना के अंतर्गत दमण प्रशासन द्वारा प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में पर्यावरण-अनुकूल एवं ईंधन बचत को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पर्यटकों से आग्रह किया गया कि वे दमण भ्रमण के दौरान अपनी निजी वाहनों को होटल परिसर में सुरक्षित रखकर प्रदेश में उपलब्ध नि:शुल्क बस सेवा, ई-बाइक सेवा, साइकिल सेवा एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें, जिससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके। भाजपा प्रतिनिधियों ने पर्यटकों से कहा कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग एवं पर्यटन विभाग पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं तथा दमण आने वाले प्रत्येक पर्यटक को बेहतर एवं सुगम पर्यटन अनुभव प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दमण नगरपालिका की अध्यक्षा दीपिका टंडेल, दमण जिला पंचायत के अध्यक्ष धरम पटेल, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशाल टंडेल, काउंसिलर अस्पी दमणिया, तमन्ना खोजा, फिरदौस बानो, सिम्पल काटेला, दमण जिला भाजपा अध्यक्ष भरत पटेल, भाजपा नेत्री तरुणा पटेल, जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल तथा दमण जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा रुक्ष्मणी भानुशाली सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

दमण जिले के दुनेठा भाजपा मंडल कमेटी के पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Asli Azadi

दमण डिप्टी कलेक्टर ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जारी किया वीडियो संदेश, कहा: पर्याप्त मात्रा में है एलपीजी गैस का भंडार

Asli Azadi

नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम विभाग ने दमण के इंडस्ट्रियल नोडल अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

Asli Azadi

Leave a Comment