asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने के. टी. परमार

– उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी जिगर शाह और दिनेश गुदरसिया को दी गई

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 19 मई। दादरा नगर हवेली के बुनियादी और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए सबसे आगे रहने वाला सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स एसोसिएशन का पिछले दिनों वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें नए पदाधिकारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। अभी तक इस संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित अग्रवाल ने संगठन के अन्य सदस्यों की सर्वसम्मति के आधार पर के. टी. परमार को इस संगठन का नया अध्यक्ष घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स एसोसिएशन पिछले कई सालों में नए सिलवासा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आया है और आज जो सिलवासा शहर एक मॉडर्न शहर दिखाई देता है उसमें सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स एसोसिएशन का सबसे बड़ा योगदान रहा है। पिछले कुछ वर्षों से इस संगठन में देवसी भाई जैसे बड़े बिल्डर अजीतभाई, अमित अग्रवाल, महेश चौहान जैसे चेहरे दिखाई देते थे। लेकिन समय के साथ अब नए चेहरे और नए प्रतिभाएं सामने आई है और अपने पुराने पदाधिकारी के पद चिन्ह पर आगे चलकर नए सदस्यों ने सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स संगठन की भूमिका को और आगे बढ़ाया है। इसी संदर्भ में पिछले दिनों इस संगठन के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें इसकी दिशा और दशा तय की गई और नए पदाधिकारी का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। दादरा नगर हवेली में सबसे अधिक लोकप्रिय अधिकारी रहे और अब बिल्डर बने के. टी. परमार को इस संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है। वहीं शुरू से ही इस बिजनेस में एक बड़ा नाम स्थापित कर चुके युवा बिजनेसमैन जिगर शाह को इसके उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सबसे युवा बिल्डर दिनेश गुरदासिया को इस संगठन के अतिरिक्त उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नए संगठन के बनने के साथ ही अब सिलवासा बिल्डर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स संगठन दादरा नगर हवेली के विकास में अपनी अलग भूमिका निभाएगा। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ यह संगठन सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अग्रसर भूमिका के लिए तैयार हुआ है।

 

Related posts

गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग के साथ 22500 हस्ताक्षरों की पोथी लेकर दमणवासियों के संग साधु-संतों ने दिया ज्ञापन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सिलवासा के मसाट में बने अत्याधुनिक ओआईडीसी गोडाउन की ली मुलाकात

Asli Azadi

दादरा नगर हवेली के इतिहास में पहली बार झंडा चौक विद्यालय परिसर में होगा गणतंत्र दिवस का राजकीय समारोह

Asli Azadi

Leave a Comment