asliazadi
आसपासदमण, दानह, दीव की खबरें

सूरत एवं भरूच से महाबलेश्वर प्रवास पर जा रहे यात्रियों की सांसद उमेश पटेल ने की मदद

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 14 मई। सूरत एवं भरूच से महाबलेश्वर प्रवास पर जा रहे 50 यात्रियों की बस रास्ते में खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें रात्रि विश्राम एवं आवश्यक व्यवस्था के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सहायता न मिलने से व्यथित यात्रियों ने किसी माध्यम से दमण- दीव सांसद उमेश पटेल से संपर्क किया और दमण पहुँचे। सांसद उमेश पटेल ने सभी यात्रियों की सेवा किया और उनके ठहरने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ दमण दर्शन की भी व्यवस्था की। यात्रियों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखकर आत्मिक आनंद एवं संतुष्टि की अनुभूति हुई। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी भावना के साथ सांसद उमेश पटेल ने उनकी आगे की मंगलमय यात्रा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related posts

दानह में पीएमजीकेएवाईके तहत सीबीडीसी आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर शुरू

Asli Azadi

दीव के साउदवाडी में श्री समस्त वाडी विस्तार कोली समाज का 26वां समूह विवाह हुआ संपन्न: 18 जोडों ने लिये फेरे

Asli Azadi

भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन दमण ने उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाई अपनी 38वीं इकाई की वर्षगांठ

Asli Azadi

Leave a Comment