asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दमण नगरपालिका ने शहरी विस्तार के नागरिकों के लिए लगाया विशेष सेवा शिविर

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 20 मार्च। दमण नगरपालिका ने शहरी विस्तार के नागरिकों को विभिन्न सेवाएं देने के लिए नगरपालिका क्षेत्र में 3 दिवसीय विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया है। यह शिविर 20 मार्च से 22 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इन विशेष सेवा शिविरों के माध्यम से दमण के नागरिकों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगता पेंशन, विधवा पेंशन, संपत्ति कर संग्रह, संपत्ति हस्तांतरण, म्यूटेशन (नामांतरण), असाइनमेंट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने में सहायता जैसी सेवाएं दी जाएगी। आज डीएमसी प्रेसिडेंट दीपिका टंडेल ने मोटी दमण क्षेत्र में हाथी पार्क के सामने विशेष सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीएमसी काउंसिलर अस्पी दमणिया, मारियो लोपेस, प्रवीणा राणा, लीना राणा एवं डीएमसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान बडी संख्या में शहरी विस्तार के नागरिकों ने उपस्थित रहकर विशेष सेवा शिविर का लाभ लिया। दमण के सभी निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस पहल का पूरा लाभ उठाएं। यह आपके ही इलाके में सुविधाजनक रूप से आवश्यक सरकारी सेवाओं तक पहुंचने का एक सुनहरा अवसर है। इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं और अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ीकरण तथा आवेदनों को बिना किसी देरी के पूरा करें। 21 मार्च को नानी दमण में यश बैंक के पास और 22 मार्च को नानी दमण फिश मार्केट के पास विशेष सेवा शिविर का आायोजन किया जाएगा।

Related posts

यंग हार्टस फुटबॉल क्लब ने रचा इतिहास: एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में किया प्रवेश

Asli Azadi

प्रशासक प्रफु ल पटेल ने आदिवासी बहुल दादरा नगर हवेली में लगातार 4 दिनों तक ग्राउंड जीरो पर विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में कौंचा ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

Leave a Comment