asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा करने मत्स्य पालन, पशुपालन एवं पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह पहुंचे दीव

असली आजादी न्यूज नटेवर्क, दीव 19 फरवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव में प्रधानमंत्री मत्­स्­य संपदा योजना की समीक्षा हेतु एवं भारत सरकार की विभिन्­न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्­वयन सुनिश्चित करने हेतु मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी आज कार्यालयीन दौरे पर दीव पधारे। दीव आगमन के पश्चात संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग , मत्स्य सचिव निखिल देसाई, दीव समाहर्ता राहुल देव बूरा, मत्­स्­य निदेशक सह संयुक्­त सचिव शिवम तेवतिया, उप समाहर्ता शिवम मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री, राज्­य मंत्री एवं मत्­स्­य सचिव भारत सरकार का गर्मजोशी से स्­वागत किया। इसके उपरांत मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष ने संघ प्रदेश प्रशासन के वरिष्­ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मत्­स्­य संपदा योजना के क्रियान्­वयन की समीक्षा हेतु बैठक की। बैठक के आरंभ में प्रशासक के सलाहकार अंकुर गर्ग ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष एवं अन्­य गणमान्य अ­ति­­थियों का शाब्दिक स्­वागत किया। जिसके उपरांत सभी गणमान्­य अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल, फोटो फ्रेम एवं क्रिस्­टल पानी कोठा कृति देकर स्­वागत किया गया। तत्­पश्­चात मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष द्वारा बैठक में दीव में मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्­स्­य संपदा योजना के अंर्तगत विभिन्­न योजनाओं का लाभ देने, दीव में स्­मार्ट एवं एकीकृत बंदरगाह के निर्माण एवं अन्­य संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया और आवश्­यक निर्देश एवं सुझाव दिए गए। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्­व एवं मार्गदर्शन द्वारा प्रधानमंत्री मत्­स्­य संपदा योजना का पूरे भारत में सफल कियान्वयन किया जा रहा है तथा संघ प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल भी संघ प्रदेश में प्रधानमंत्री मत्­स्­य संपदा योजना के सफल कार्यान्यवयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध ­एवं प्रयासरत हैं। उन्­होंने यह भी कहा कि संघ प्रदेश में मछुआरों के हितों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मत्­स्­य संपदा योजना तथा इसके अंतर्गत अन्­य योजनाओं का त्­वरित और कारगर क्रियान्­वयन सुनिश्चित करने की दिशा में अधिक प्रयास किया जाना वांछनीय है। मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा मछुआरों के कल्­याण हेतु एवं मत्­स्­य उद्योग को बढ़ावा देने हेतु संघ प्रदेश को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में दीव उप समाहर्ता शिवम मिश्रा ने मंत्री के सभी निर्देशों का क्रियान्­वयन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल तथा सचिव डॉ. अभिलक्ष को उनके आगमन एवं मार्गदर्शन के लिए धन्­यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

पूर्व सांसद लालू पटेल ने सपरिवार हिंगराज माता मंदिर में मां अंबे की उतारी आरती: जनकल्याण की कामना की

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के पंजीकरण और रिन्यूअल प्रक्रिया हुई शुरू

Asli Azadi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है: उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता

Asli Azadi

Leave a Comment