asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भारत भ्रमण पर निकले 2025 बैच के आईएएस की टीम ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 10 फरवरी। भारत भ्रमण पर निकले 2025 बैच के आईएएस अधिकारियों की टीम ने आज शाम संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल से शुभेच्छा मुलाकात की। इस दौरान आईएएस अधिकारियों की टीम ने दमण में प्रशासक प्रफुल पटेल को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर आईएएस अधिकारियों की टीम ने दमण और दादरा नगर हवेली में हुए चौमुखी विकास पर प्रसन्नता जताई। उल्लेखनीय है कि 2025 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों की टीम भारत के शैक्षणिक प्रवास पर है। इसी क्रम में आईएएस अधिकारियों की टीम ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के दमण जिले और दादरा नगर हवेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और यहां हुए विकास प्रोजेक्टों को देखा। इसी क्रम में आज आईएएस अधिकारियों की टीम ने प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल से शुभेच्छा मुलाकात भी की थी।

Related posts

दमण मलयाली समाज ने प्रशासक प्रफुल पटेल से मुलाकात कर ओणम पर्व में शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण

Asli Azadi

दीव के साउदवाडी मेन रोड पर सडक दुर्घटना में 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Asli Azadi

राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत दमणवाडा के नंदघर में आयोजित हुआ आंगन का उत्सव कार्यक्रम

Asli Azadi

Leave a Comment