asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहाण के नेतृत्व में युवाओं के जनसैलाब के बीच भाजपा युवा मोर्चा की जिला कमेटियों का हुआ ऐलान

असली आजादी न्यूज नेटवक, सिलवासा 9 फरवरी। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा के प्रदेश कार्यालय सिलवासा स्थित अटल भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं के जनसैलाब के बीच संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश सिंह चौहाण के नेतृत्व में युवा मोर्चा के जिला कमेटियों का ऐलान किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा सिलवासा शहर जिला, युवा मोर्चा सिलवासा ग्रामीण जिला और युवा मोर्चा खानवेल जिला की नई कमेटियों का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया, प्रदेश भाजपा महामंत्री सुनील पाटिल सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवाओं का यह जनसैलाब स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि प्रदेश की युवा शक्ति का भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति अटूट विश्वास है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटने हेतु प्रोत्साहित किया। संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अवधेश चौहाण ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद से देश को ऐसे बजट मिले हैं जिसने विकास की रफ्तार को नई ऊँचाई दी है। हमारे देश में अनगिनत विकास कार्य पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में हो रहे है। हमारे प्रदेश के प्रशासक प्रफुल पटेल द्वारा अनगिनत विकास कार्य प्रदेा में किए गए हैं, जिससे हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ रहा है। डॉ. अवधेश चौहाण ने कहा कि हमें याद करना होगा कि 2014 से पहले भारत की आर्थिक स्थिति कितनी नाजुक थी। उस वक्त हमें दुनिया की पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में रखा जाता था, लेकिन पिछले 12 सालों में श्री नरेंद्र मोदी सरकार के श्र२्रङ्मल्लं१८ छींिी१२ँ्रस्र के कारण आज हम दुनिया की तीसरी बडी इकोनॉमी बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहे है। डॉ. अवधेश चौहाण ने देश के आर्थिक और तकनीकी बदलाव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि 2014 के बाद भारत में एक र३१४ू३४१ं’ ळ१ंल्ल२ाङ्म-१ें३्रङ्मल्ल आया है। आज दुनिया के सबसे ज्यादा ऊ्रॅ्र३ं’ ळ१ंल्ल२ंू३्रङ्मल्ल२ भारत में हो रहे हैं। जहाँ पहले मुट्ठी भर स्टार्टअप्स थे, आज भारत दुनिया का ॠ’ङ्मुं’ कल्लल्लङ्म५ं३्रङ्मल्ल और कल्ल५ी२३ेील्ल३ ऌ४ु बन चुका है। नेशनल हाईवेज, रेलवे और एयरपोर्ट्स का जो विस्तार हुआ है, उसने पूरे देश की कनेक्टिविटी को बदल कर रख दिया है। हालिया अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए डॉ. अवधेश चौहाण ने कहा कि हाल ही में अमेरिका ने दबाव बनाने के लिए भारत पर 50% टैरिफ लगाया, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार झुकी नहीं। हमने यूरोपीय संघ के साथ ‘टङ्म३ँी१ ङ्मा ं” ऊीं’२’ के नाम से विख्यात फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। हमारी इस दृढ़ कूटनीति का परिणाम है कि आज अमेरिका को झुकना पड़ा और उसने टैरिफ घटाकर 18% कर दिया। उन्होंने वर्तमान बजट को केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 का ब्लूप्रिंट बताया और कहा अभी संसद में जो बजट पेश किया गया है, उसका मुख्य उद्देश्य विकास को तेज़ करना, नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करना और हर क्षेत्र में हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। युवाओं को देश के विकास से जोड़ना है। डॉ. अवधेश चौहाण ने प्रदेश भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया का विशेष आभार व्यक्त किया कि उनके सानिध्य में युवाओं को इस राष्ट्र निर्माण की यात्रा का सहभागी बनने का अवसर मिल रहा है। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. अवधेश चौहाण ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी जी और प्रशासक प्रफुल पटेल के विजन को घर-घर और जन-जन तक पहुँचाये।

Related posts

दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के निर्वाचित प्रतिनिधियों को मिलेगा मासिक मानदेय

Asli Azadi

संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा ने दमण भाजपा कार्यालय पर मनाया संविधान दिवस

Asli Azadi

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का दीव पहुंचने पर संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के प्रशासक प्रफुल पटेल ने किया स्वागत

Asli Azadi

Leave a Comment