asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

दानह जिला पंचायत की टीम ने प्रशासक प्रफुल पटेल से की शुभेच्छा मुलाकात

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 12 जनवरी। केन्द्रशासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव तथा लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल से आज दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की टीम ने शुभेच्छा मुलाकात की। दादरा नगर हवेली जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों की टीम ने प्रशासक प्रफुल पटेल का अभिवादन किया। इस दौरान जिला पंचायत की टीम ने प्रशासक प्रफुल पटेल से ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। गौरतलब है कि दादरा नगर हवेली आदिवासी बहुल क्षेत्र है। इस क्षेत्र में आदिवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रशासक प्रफुल पटेल ने कई योजनाएं लागू की है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के सुदूर क्षेत्रों तक आदिवासियों को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया है। दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की टीम ने इसके लिए भी प्रशासक प्रफुल पटेल का दिल से आभार माना है।

Related posts

नमो मेडिकल अस्पताल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सांसद कला डेलकर ने दिया सकारात्मक आश्वासन

Asli Azadi

दीव में गौ सम्मान अभियान के तहत जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Asli Azadi

प्रफुल पटेल ने पीडित परिवारों से कहा: आप अकेले नहीं प्रशासन आपके साथ है

Asli Azadi

Leave a Comment