asliazadi
दमण, दानह, दीव की खबरें

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और प्रदेश महामंत्री जिग्नेश पटेल ने की मुलाकात

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण 13 जनवरी। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने शुभेच्छा मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव के भाजपा अध्यक्ष महेश आगरिया और भाजपा महामंत्री जिग्नेश पटेल ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को गुलदस्ता भेंटकर मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संघ प्रदेश थ्रीडी के दोनों भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में प्रशासक प्रफुल पटेल के नेतृत्व में संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में हुए अद्भुत विकास का लाभ भाजपा को स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में मिला। जिसके कारण संघ प्रदेश की सभी स्थानीय स्वराज संस्थाओं पर भाजपा की एकतरफा जीत हुई। संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण-दीव में हुए अद्भुत विकास को जानकर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि हां मुझे पता है कि वहां बहुत विकास कार्य हुए हैं। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमण एवं दीव के स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के लिए संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा प्रभारी दुष्यंत पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महेश आगरिया एवं महामंत्री जिग्नेश पटेल को बधाई दी। इसके साथ ही कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संघ प्रदेश थ्रीडी भाजपा के दोनों पदाधिकारियों को जरूरी संगठनात्मक मार्गदर्शन भी दिया। करीब 15 मिनट से अधिक समय तक चली बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

Related posts

प्रशासक प्रफुल पटेल की दीव के लिए 8 साल की तपस्या का परिणाम दिखने लगा: दीव पर्यटन प्रोजेक्टों के साथ भरने जा रहा है ऊंची उडान

Asli Azadi

Asli Azadi

गोवा स्थित पुर्तगाल महावाणिज्य दूतावास नवंबर में मुंबई, दमण और दीव में आयोजित करेगा दूतावास सेवा के लिए कैंप

Asli Azadi

Leave a Comment