asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दादरा नगर हवेली के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, सिलवासा 07 जनवरी। केन्द्र प्रायोजित योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दादरा नगर हवेली के ग्रामीण क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों, हितधारकों और पदाधिकारियों के लिए सतत विकास लक्ष्य पर विशेष रुप से महिला हितैषी ग्राम पंचायत विषय पर सिलवासा के कलाकेन्द्र भवन में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से आये अधिकारियों ने सरपंचों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दादरा, देमणी, नरोली, अथाल, खरडपाडा, गलोंडा, उमरकुई, किलवणी, रांधा, सामरवरणी, मसाट, रखोली, मसाट-1 के चुने हुए जनप्रतिनिधियों, हितधारकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपस्थित दादरा नगर हवेली जिला पंचायत की अध्यक्षा निशा भावर ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को इस प्रशिक्षण में मिले मार्गदर्शन का सही दिशा में उपयोग करने की बात कही। उन्होंने पंचायती राज के तहत ग्राम पंचायतों के विकास में सहभागी बनने का भी आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्षा निशा भावर ने जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर माननी प्रशासक श्री प्रफु ल पटेल जी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासक महोदय के मार्गदर्शन में ही जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

Related posts

आंबोली ग्राम पंचायत में सरकार आपके द्वार लोक दरबार का हुआ आयोजन

Asli Azadi

प्रशासक प्रफुल पटेल ने सिलवासा के मसाट में बने अत्याधुनिक ओआईडीसी गोडाउन की ली मुलाकात

Asli Azadi

विमान हादसे में एक मात्र जीवित बचे विश्वास रमेश अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अंत्येष्टि में शामिल हुए

Asli Azadi

Leave a Comment