asliazadi
दमन, दानह, दीव की खबरें

सबकी योजना सबका विकास के तहत परियारी ग्राम पंचायत में हुई ग्रामसभा

असली आजादी न्यूज नेटवर्क, दमण, 02 जनवरी। सबकी योजना सबका विकास जीपीडीपी 2026-27 के एक्शन प्लान को मंजूरी देने के लिए परियारी ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। परियारी ग्राम पंचायत सरपंच भाविक हलपति की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में दमण जिला पंचायत अध्यक्ष धरम पटेल, उपाध्यक्ष रीना पटेल, बीडीओ मिहिर जोशी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों, ग्राम पंचायत सदस्यों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जीपीडीपी प्लान, स्कूल, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, टॉयलेट, रोड, गटर, वॉटर पाइपलाइन सहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस ग्रामसभा में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टोरेंट पावर सहित अनेक विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित रहकर अपने-अपने विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामसभा के दौरान सरपंच भाविक हलपति ने 2026-27 के एक्शन प्लान को जनता के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएं बताई। ग्रामसभा के शुभारंभ में उपस्थित महानुभावों का स्वागत किया गया। इस ग्रामसभा में बडी स्ंख्या में परियारी ग्राम पंचायत के नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी की मौजूदगी में दीव की टीम रंगरेज ने पेश किया शानदार गरबा रास

Asli Azadi

दमण में ड्रग्स नियंत्रण अधिकारियों का हुआ राष्ट्रीय संमेलन

Asli Azadi

वरकुंड भाजपा मंडल की हुई बैठक : आगामी कार्यक्रमों की दी गई जानकारी

Asli Azadi

Leave a Comment